शुभम त्रिपाठी प्रथम, सुशंकिता को मिला द्वितीय स्थान
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में देशभक्ति व राष्ट्र व निर्माण विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संत विनोवा पीजी कालेज में किया गया। इसमें शुभम त्रिपाठी को प्रथम, सुशंकिता मिश्र को द्वितीय व शबाना खातून को तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया गया
देवरिया: नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में देशभक्ति व राष्ट्र व निर्माण विषय पर आयोजित जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन संत विनोवा पीजी कालेज में किया गया। इसमें शुभम त्रिपाठी को प्रथम, सुशंकिता मिश्र को द्वितीय व शबाना खातून को तृतीय स्थान मिला। विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिया गया। प्रतिभागियों ने भारत के सभ्यता और संस्कृति समृद्ध परंपरा को पुनर्जागरण करने के लिए युवाओं को आगे आने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में पनप रहे जाति-पाति और धर्म-संप्रदाय की भावनाओं से ऊपर उठकर देश के लिए सोचने पर ही हम समृद्धशाली देश की कल्पना कर सकते हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य असीम सत्यदेव ने अपने संबोधन में कहा कि देश के निर्माण में देश के प्रति समर्पण का भाव होना जरूरी है। युवाओं में प्रतिभा और कुछ कर गुजरने का जज्बा है, जरूरत है उन्हें उचित मार्गदर्शन की, जिसे नेहरू युवा केंद्र द्वारा दिया जा रहा है। रविकांत त्रिपाठी ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं में को अनुशासित होकर अपने समाज और देश को आगे बढ़ाने का एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के जज्बे को देखकर लगता है कि युवाओं में देश की भावना प्रबल हुई है। अजय दुबे ने आभार जताया। इस मौके पर त्रिलोकीनाथ तिवारी, लियाकत अहमद, विवेक मिश्र, तूलिका पांडेय, चंद्रेश बारी, नितेश चौधरी, वकील गोंड, राजीव सैनी, ¨सगासन यादव, नीतू यादव, ममता भारती मौजूद रहे।