डीजल, पेट्रोल महंगा होने पर सयुस ने किया प्रदर्शन
डीजल-पेट्रोल महंगा होने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
देवरिया : डीजल-पेट्रोल महंगा होने के विरोध में मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है तब से लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आमजन परेशान है। भाजपा सरकार एक देश एक टैक्स की बात करती है, लेकिन इसको जीएसटी के दायरे में न लाकर वैट लगाने का कार्य कर रही है। इससे डीजल और पेट्रोल के दाम में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। डीजल और पेट्रोल के बढ़े हुए दाम तत्काल वापस किए जाएं। ज्ञापन देने वालों में मोहन गुप्ता, रामप्रकाश यादव, उदय यादव, सन्नी गोंड, अजय यादव, जगदीश यादव, देवेंद्र भारती, विजय यादव, अर्जुन यादव, उधव कुशवाहा, ब्रजेश यादव, विक्कु यादव, रियाज अंसारी, सुनील यादव, जावेद अंसारी, बेलाल खान, प्रभात यादव, कैलाश पति सिंह, लालबहादुर यादव, मंगरू कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा आदि शामिल रहे।