विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
देवरिया: नगर स्थित जेनिथ सेंट्रल एकेडमी में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया,
देवरिया: नगर स्थित जेनिथ सेंट्रल एकेडमी में रविवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न माडल बनाकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्युत ऊर्जा, चुंबकीय क्षेत्र और पवन चक्की के बारे में जानकारी दी। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए माडल खासे सराहे गए। प्रदर्शनी का शुभारंभ बीआरडीबीडी पीजी कालेज आश्रम बरहज के प्राचार्य डा. शिवांनद गुप्ता ने किया।
डा. गुप्त ने कहा कि विज्ञान वर्तमान परिवेश में मानव जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन गया है। मानव का संपूर्ण विकास विज्ञान के बिना संभव नहीं है। यह विज्ञान की ही देन है कि मानव मंगल व चांद पर बस्तियां बसाने की सोच रहा है। सरयू विद्यापीठ प्रधानाचार्य रमेश तिवारी अंजान ने कहा कि विज्ञान की उपलब्धियों को नकारा नहीं जा सकता है, लेकिन विज्ञान के चलते कई तरह की पर्यावरणीय समस्याएं खड़ी हो गई हैं। विज्ञान के दुरुपयोग से हम सब को बचना चाहिए। कृष्ण कुमार गुप्ता ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा 11 की पूजा, सीता, योगिता ने प्लांट सेल, कक्षा नौ के छात्र अंकित यादव प्रीती ने रूम हीटर, कक्षा तीन के रतन कुमार अजीत, शिवम ने एटीएम रोबोट, कक्षा आठ के रंजीत कुमार, सुजीत, इंद्रजीत ने वाटर पंप, कक्षा पांच की आकांक्षा तिवारी, प्रीती वायु प्रदूषण के बारे माडल के जरिये जानकारी दी। प्रधानाचार्य फायानाथ यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया।
इस दौरान मंगलमणि त्रिपाठी, डा. आदित्यनारायण गुप्त, प्रबंधक अनीता यादव, शत्रुघ्न, हिमांशु कुमार, सत्येंद्र कुमार, विनोद प्रसाद, आशा, अर्चना, रीना आदि मौजूद रहे।