Move to Jagran APP

सरयू खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, कटइलवा में दबाव

देवरिया में बाढ़ के पानी में डूब गए बंबूक्रेट व बालू भरी बोरियां।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 10:43 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 11:21 PM (IST)
सरयू खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, कटइलवा में दबाव
सरयू खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर, कटइलवा में दबाव

देवरिया: सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। कपरवार संगम तट व कटइलवा में कटान से बचाव के लिए लगाए गए बंबूक्रेट, और बालू भरी बोरियां बाढ़ के पानी में डूब गई हैं। नदी की धारा सीधे कटइलवा गांव के दक्षिण टकरा रहा है। फसल डूब गई हैं। विशुनपुर देवार के टोले, भदिला प्रथम गांव दोबारा बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कपरवार से लेकर बेलडाड़ तक रामजानकी मार्ग से सटकर पानी बह रहा है।

loksabha election banner

थानाघाट पर बने गेज के अनुसार सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 मीटर से डेढ़ मीटर ऊपर 68 मीटर पर प्रवाहित हो रही है। चौबीस घंटे में जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि हुई है। राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से संगम तट पर दबाव बढ़ता जा रहा है। विशुनपुर देवार के सुधीर यादव, अशोक यादव, भदिला प्रथम के ग्राम प्रधान शेषनाथ यादव, दिनेश यादव ने बताया कि जलस्तर दोबारा बढ़ने से फसलें बर्बाद हो गई हैं। उपजिलाधिकारी सुनील सिंह ने बताया कि जलस्तर बढ़ रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.