जनांदोलन का रूप ले चुका है स्वच्छता अभियान : र¨वद्र
पूरे देश में स्वच्छता अभियान अब जनांदोलन का रूप ले रहा है। इस अभियान के चलते पूरे देश से बीमारियों का सफाया होना शुरू हो गया है। जनता के सहयोग से अब देश को महात्मा गांधी की जयंती तक अंतिम रूप दे देना है।
देवरिया: पूरे देश में स्वच्छता अभियान अब जनांदोलन का रूप ले रहा है। इस अभियान के चलते पूरे देश से बीमारियों का सफाया होना शुरू हो गया है। जनता के सहयोग से अब देश को महात्मा गांधी की जयंती तक अंतिम रूप दे देना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास का नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
यह बातें विकास खंड क्षेत्र के चकरवा बहोरदास में सामुदायिक शौचालय के लोकार्पण के दौरान सलेमपुर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, जनधन बचत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, इंद्रधनुष टीकाकरण योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम आवाम को मिल रहा है। स्वच्छता अभियान का परिणाम है कि पूर्वांचल में फैलने वाली इंसेफ्लाइटिस बीमारी इस बार अपना प्रकोप नहीं दिखा सकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अमित किशोर ने कहा कि यह गांव स्वच्छता अभियान एवं शौचालय के मामले में जनपद का रोल माडल होगा। सामुदायिक शौचालय के निर्माण पर 1.95 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। जो अपने आप में एक अद्वितीय उदाहरण है। इस तरह का प्रयास अगर जनपद के हर गांव में हो तो निश्चित रूप से जिले को खुले में शौच घोषित किया जा सकता है। इस दौरान दैनिक जागरण मुरादाबाद के संपादकीय प्रभारी संजय मिश्र उपस्थित थे। इसके अलावा पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद ने कहा कि ग्राम प्रधान मुन्नी देवी के कुशल निर्देशन में यह अभियान गति पकड़ लिया है। चित्रकूट के अपर आयुक्त डीएस उपाध्याय ने ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों को इस तरह के आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र पांडेय, रवींद्र नाथ श्रीवास्तव, शिक्षक नेता जय प्रकाश ¨सह, पूर्व प्रमुख प्रमिला प्रियंबद कांक्षी, सत्यंबद कांक्षी, बृजेश सिन्हा, नवनाथ पांडेय, जैनुल अख्तर, मंजूर आलम, आलोक कांक्षी आदि ने संबोधित किया। प्रधान मुन्नी देवी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।