विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पैदल और साइकिल से सफर करने वालों को मिला सहारा, बरहज से देवरिया के लिए चलेगी नि:शुल्क बस

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:52 PM (IST)

सामाजिक कार्यकर्ता संजय तिवारी ने बरहज के पैना से देवरिया तक जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की है। ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. संजय तिवारी ने जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू की।

  2. पैना से देवरिया तक चलेगी यह मुफ्त बस सेवा।

  3. नंदना वार्ड में स्थायी स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ किया।

जागरण संवाददाता, बरहज। जरूरतमंदों को आवागमन व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता संजय तिवारी ने पहल की है। उन्होंने पैना से करुअना, भलुअनी, सोनूघाट व गडेर होते हुए देवरिया तक नि:शुल्क बस सेवा शुरू कराई है। इसके साथ ही नंदना वार्ड पश्चिमी स्थित अपने कार्यालय पर स्थायी स्वास्थ्य शिविर का भी शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आज भी कई लोग आर्थिक तंगी व संसाधनों के अभाव में साइकिल से या पैदल जिला मुख्यालय जाने को मजबूर हैं। जरूरतमंदों को उपचार व अन्य जरूरी कार्यों के लिए देवरिया पहुंचने में परेशानी होती है।

इसे देखते हुए निश्शुल्क बस सेवा शुरू की गई है, ताकि कोई भी व्यक्ति साधन के अभाव में अपने जरूरी काम से वंचित न रहे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, अमित शर्मा सहित आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण और अन्य लोग मौजूद रहे। क्षेत्रीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

यह भी पढ़ें- देवरिया के भटनी जंक्शन पर आठ ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेल मंत्री को भेजा पत्र