विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के चार होनहार क्रिकेटरों की याद में सलेमपुर में शोक, नेहरू पार्क में पुष्प अर्पित कर निकाला कैंडल मार्च

Published: Sun, 11 Oct 2026 06:54 PM (IST)

सलेमपुर के नेहरू पार्क में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसे में जान गंवाने वाले देवरिया के चार होनहार टेनिस बॉल क्रिकेटरों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सलेमपुर में चार देवरिया क्रिकेटरों को श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

  2. नेहरू पार्क में पुष्प अर्पित कर कैंडल मार्च निकाला गया।

  3. युवाओं ने दिवंगत खिलाड़ियों के खेल समर्पण को याद किया।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले देवरिया के चार होनहार टेनिस बॉल क्रिकेटरों की याद में रविवार की शाम नगर के नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें नित्या प्रजापति, आनंद यादव, अनिकेत सिंह और इरफान अंसारी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सैकड़ों युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत खिलाड़ियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सभा में युवाओं ने चारों खिलाड़ियों के खेल के प्रति समर्पण और उनके अधूरे सपनों को याद किया। चारों खिलाड़ी विभिन्न राज्यों में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे थे। उनके असमय निधन से क्षेत्र के खेल जगत में शोक की लहर है। श्रद्धांजलि सभा में मौजूद युवाओं की आंखें नम रहीं।
सभा के बाद निकाले गए कैंडल मार्च में युवाओं ने हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर दिवंगत खिलाड़ियों को याद किया।

इस दौरान ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा, नित्या, आनंद, अनिकेत और इरफान का नाम रहेगा’ के नारे गूंजते रहे। कैंडल मार्च का समापन गांधी चौक पर किया गया. इस दौरान अनुपम मिश्रा, मोहित मद्धेशिया, जितेंद्र यादव, मोनू, आलोक यादव, आयुष, संदीप मद्धेशिया, सोनू टाटा, लाल बाबू चौहान, घनश्याम मद्धेशिया, सूरज, रंजना भारती, सभासद अशोक गुप्ता, अरसद अली, रोहित यादव और दुर्गेश कुमार समेत सैकड़ों युवा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया में शराब के पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट