विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में शराब के पैसों के लिए कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान, सिर पर डंडे से वार कर उतारा मौत के घाट

Published: Sun, 11 Oct 2026 05:04 PM (IST)

देवरिया में शराब के पैसे न देने पर एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. शराब के पैसे न देने पर बेटे ने की हत्या।

  2. आरोपी पुत्र ने पिता के सिर पर डंडे से वार किया।

  3. पुलिस ने नशेड़ी बेटे सुनील उर्फ सत्तू को किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, देवरिया। शराब के लिए रुपये न देने पर कलयुगी बेटे ने पिता की जान ले ली। बेटे ने लकड़ी के मोटे डंडे से पिता के सिर पर तीन बार वार किया। जमीन पर गिरने के बाद भी वह पीटता रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर सिर समेत कुल नौ जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं। नशा करने के लिए रुपये के लिए किया था विवाद पिता पुत्र के रिश्ते पर कलंक की कालिख पोत गया। पुलिस आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर ली है।

मृतक सुरौली थाना क्षेत्र के बहोरवा गांव निवासी रामअवतार राय पुत्र स्व. हरिद्वार राय के रहने वाले थे। शुक्रवार शाम उनका बेटा सुनील उर्फ सत्तू ने शराब पीने के लिए रुपये मांगे। पिता ने देने से इनकार किया तो आरोपी पुत्र आग बबूला हो गया और घर में रखे मोटे डंडे से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दो थाना व एसओजी की तीन टीमें आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई। उसके बाद उसे गिरफ्तार किया जा सका।

पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुत्र नशे का आदी है। उसकी हरकतों से पूरा परिवार परेशान था। बड़ा भाई विदेश में रहता है। आरोपित के आतंक और गलत व्यवहार से तंग आकर परिवार के अन्य सदस्यों ने मंगरू चौराहा के पास किराए के मकान में शरण ले रखी है। थानाध्यक्ष अविनाश मौर्य ने बताया कि आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में इंजेक्शन डिब्बे में मिले नवजात के मांस के टुकड़े, दवाइयां भी बरामद