आरटीआइ कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा संघ
देवरिया : आरटीआइ महासंघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जिसमें आरटीआइ कार्यकत
देवरिया : आरटीआइ महासंघ की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई, जिसमें आरटीआइ कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया कि उत्पीड़न बंद नहीं हुआ महासंघ चुप नहीं बैठेगा।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे शोभानाथ मिश्र ने कहा कि जन सूचना अधिकार अधिनियम भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कारगर हथियार है। इसको ईमानदारी के साथ प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अगर उत्पीड़न बंद नहीं किया गया तो महासंघ चुप नहीं बैठेगा और आंदोलन करने को बाध्य होगा। इसके पश्चात आरटीआइ कार्यकर्ता की हत्या पर दो मिनट का मौन रहकर उसकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान दीपक कुमार दीक्षित, उमाशंकर मौर्य, राजेश्वर ¨सह, सुमंत कुमार दीक्षित, मुकेश कुमार दीक्षित, नारदमुनि कुशवाहा, रामभगत यादव, ईश्वर चंद यादव, अलख प्रसाद, सत्यलाल, विजय, प्रद्युम्न, अशरफ अली आदि मौजूद रहे।