आज से सड़कों पर दौड़ेंगी रोडवेज की बसें
देवरिया में रोडवेज की बसों के संचलन के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:09 AM (IST)
देवरिया: आज से जिले में रियायत मिलेगी। स्पेशल ट्रेनों के साथ ही अब उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों के संचलन के लिए भी रविवार की शाम हरी झंडी मिल गई। जिसके बाद डिपो की बसों को सैनिटाइज कराने के साथ ही कर्मचारियों को भी सूचना दे दी गई। हालांकि अब यात्रा के दौरान लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बस में कोई खड़ा होकर यात्रा नहीं कर सकेगा।
लॉकडाउन घोषित होते ही 24 मार्च की आधी रात से रोडवेज की बसों का संचलन रोक दिया गया था। एक जून से अब देवरिया डिपो की बसों का संचलन होगा। डिपो के पास निगम की कुल 73 व अनुबंधित 127 बसें हैं। एआरएम ओम कुमार मिश्रा ने बताया कि अब शर्त के अनुसार यात्रा होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें