Move to Jagran APP

महागठबंधन के पक्ष में है लहर: बिनोद

शहर में सपा-बसपा महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह रोड शो पोस्टमार्टम चौराहा से निकला जो कोतवाली रोड होते हुए हनुमान मंदिर राघव नगर होते हुए पुरवां चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ।

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 11:29 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:10 AM (IST)
महागठबंधन के पक्ष में है लहर: बिनोद
महागठबंधन के पक्ष में है लहर: बिनोद

देवरिया: शहर में सपा-बसपा महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यह रोड शो पोस्टमार्टम चौराहा से निकला जो कोतवाली रोड होते हुए हनुमान मंदिर, राघव नगर होते हुए पुरवां चौराहा पहुंचकर समाप्त हुआ। महागठबंधन के देवरिया लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल ने कार्यकर्ताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। बसपा की सरकार बनती है तो लोगों को नौकरी देने का कार्य करेंगे। बेरोजगारी देवरिया की प्रमुख समस्या है। मैं स्वयं उद्योगपति हूं। सरकार के अलावा अपने पास से यहां फैक्ट्री लगाउंगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिल सके।

loksabha election banner

यहां मुख्य रूप से उमेश शाही सपा नेता, श्याम जायसवाल, विजय रावत, मुरली मनोहर जायसवाल बरहज विधान सभा प्रभारी, अभय नाथ त्रिपाठी, हृदय नारायण जायसवाल, अशोक मद्धेशिया, राजेश यादव, बसपा जिलाध्यक्ष नितिश कुमार, इमान्युल खान, रब खां, विजय यादव, संगम यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.