मार्ग दुर्घटना में घायल मजदूर की मौत
देवरिया: बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय मजदूर श्रीकिशुन प
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 May 2018 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 27 May 2018 11:24 PM (IST)
देवरिया: बघौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव का रहने वाला 45 वर्षीय मजदूर श्रीकिशुन पुत्र स्व.संदीप राजभर की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई।
श्री किशुन कटेया बिहार अपनी बहन के घर से घर आ रहा था कि मलसी चौराहे के पास पीछे से बाइक वाले ने ठोकर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। इलाज के लिए परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के छह बच्चे हैं। जिसमें केवल एक पुत्री की ही वह शादी कर पाया था। परिवार के भरण-पोषण के लिए यह खुर्जा में मजदूरी का काम करता था। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी शकुंतला उसके बच्चों का रो-रो का बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें