विश्व में आतंक की जड़ पाकिस्तान: र¨वद्र
भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सुभाष चौक पर आतंकवाद के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश से आतंकवाद के समूल नाश का संकल्प लिया। सलेमपुर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कहा कि विश्व में आतंक की जड़ पाकिस्तान है। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चेतावनी दी गई, लेकिन अब पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आतंक के नाम सुनने मात्र से ही पाकिस्तान की पीढि़यों की रूह कांप उठेगी
देवरिया : भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से सुभाष चौक पर आतंकवाद के खिलाफ संकल्प सभा का आयोजन किया गया, जिसमें देश से आतंकवाद के समूल नाश का संकल्प लिया। सलेमपुर सांसद र¨वद्र कुशवाहा ने कहा कि विश्व में आतंक की जड़ पाकिस्तान है। एक बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चेतावनी दी गई, लेकिन अब पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि आतंक के नाम सुनने मात्र से ही पाकिस्तान की पीढि़यों की रूह कांप उठेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष डा.अंतर्यामी ¨सह ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला ¨नदनीय है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश पीएम मोदी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के कार्यकर्ता आतंकवाद के खिलाफ हमेशा से मुखर रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि आतंक व आतंकवादियों के खात्मे के लिए हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं। हम सभी मोदी जी के साथ मजबूती से खड़े हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे व अनिरूद्ध मिश्र ने कहा कि आतंकवाद का खात्मा भाजपा के घोषणा पत्र में था। जिसके लिए विश्व में कूटनीतिक व डिप्लोमेटिक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान र¨वद्र प्रताप मल्ल, निशिरंजन तिवारी, अरुण ¨सह, कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दुबे, जितेंद्र पांडेय, रामाशीष प्रसाद मौर्य, सीपी ¨सह, रामाज्ञा चौहान, उग्रसेन राव, संजय राव, बलराम उपाध्याय, प्रेम अग्रवाल, अंबिकेश पांडेय, प्रमोद शाही, राधेश्याम शुक्ला, हरेंद्र जायसवाल, मारकंडेय तिवारी, सत्यप्रकाश मणि, दुर्गेश पांडेय, नित्यानंद पांडेय, रामदास मिश्र, रमेश वर्मा, भारती शर्मा, अंकुर राय, कन्हैया जायसवाल, महेंद्र राय आदि मौजूद रहे।