विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राप्ती नदी में अचानक उठी ऊंची चक्रवाती लहर, दहशत में आए ग्रामीण; वीडियो वायरल

Published: Mon, 17 Aug 2026 07:28 PM (IST)

देवरिया में राप्ती नदी में अचानक ऊंची चक्रवाती लहरें उठीं, जिससे तेज आवाज के साथ आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

HighLights

  1. देवरिया की राप्ती नदी में अचानक चक्रवाती लहरें उठीं।

  2. तेज आवाज और ऊंची लहरों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

  3. यह घटना लगभग 15 मिनट तक रही, वीडियो वायरल हुआ।

संवाद सूत्र, देवरिया। राप्ती नदी में सोमवार की शाम अचानक उठी ऊंची चक्रवाती लहर कौतूहल का विषय बन गई। पानी की काफी ऊंची उठती लहरों से आती तेज आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए। अब तक कि हुई पहली इस तरह की घटना को लेकर जिम्मेदार कुछ भी बता पाने में असमर्थता जाता रहे।

बाढ़ के पानी से घिरे गांव भदिला प्रथम में नदी की छोड़ी गई परिवर्तित धारा में अचानक पानी का चक्रवात (बवंडर) बनने लगा। जिसकी तेज आवाज सुन लोग नदी के किनारे जुटने लगे।

वीडियो हुआ वायरल

पानी की काफी ऊंची घुमावदार उठती लहर से गांव में दहशत फैल गई। लोग अनहोनी की आशंका में एक दूसरे से जानकारी लेने लगे। गनीमत रही कि इस दौरान कोई नाव उसमें नही फंसी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार यह स्थिति करीब 15 मिनट तक रही। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता उपेन्द्र प्रसाद ने इसके विषय में विशेषज्ञ से राय लेने की बात कही।

जबकि मामले को लेकर पूछे जाने पर एसडीएम बरहज शशिकांत मणि ने बताया कि मौके पर लेखपाल को भेज कर स्थिति का पता लगाया जा रहा है। वीडियो में दिख रही लहर यहां के लिए नई है, किंतु यह सामान्य घटना है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में कारों की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, सात लोग गंभीर रूप से घायल