Move to Jagran APP

राज्याभिषेक पर राम के जयघोष से गूंजी अयोध्या

क्षेत्र के बारीपुर मंदिर पर चल रहे रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। विधि विधान पूर्वक भगवान राम का राज्याभिषेक राजगद्दी पर किया गया। राज्याभिषेक में गुरु वशिष्ठ, देवगण, अयोध्या के नर-नारी उपस्थित हुए। हर्ष ध्वनि के बीच रामराज की स्थापना हुइ

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 12:17 AM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 12:17 AM (IST)
राज्याभिषेक पर राम के जयघोष से गूंजी अयोध्या
राज्याभिषेक पर राम के जयघोष से गूंजी अयोध्या

देवरिया : क्षेत्र के बारीपुर मंदिर पर चल रहे रामलीला में शुक्रवार को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का मंचन हुआ। विधि विधान पूर्वक भगवान राम का राज्याभिषेक राजगद्दी पर किया गया। राज्याभिषेक में गुरु वशिष्ठ, देवगण, अयोध्या के नर-नारी उपस्थित हुए। हर्ष ध्वनि के बीच रामराज की स्थापना हुई। इसके साथ ही रामलीला का समापन हुआ।

loksabha election banner

लीला की शुरुआत राम-रावण युद्ध से हुई। रावण वध के बाद देवताओं ने भगवान राम पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद विभीषण को लंका राज्य सौंप कर प्रभु राम सीता, लक्ष्मण, हनुमान व सुग्रीव के साथ अयोध्या पहुंचते हैं। वहां भरत ने भगवान राम को राज ¨सहासन सौंप कर अपना भातृ प्रेम व आदर्श प्रस्तुत किया। भगवान राम के राज्याभिषेक पर जयघोष से पूरी अयोध्या गुंजायमान हो उठी। नौ दिन तक रामलीला में कलाकरों ने भगवान राम के जन्म से लेकर वनागमन, असुरों का वध, सीता हरण, लंका दहन, सेतुबंध का निर्माण, मेघनाद-लक्ष्मण युद्ध, रावण वध, राम-भरत मिलन तक के कार्यक्रमों का मंचन कर दर्शकों की वाहवाही बटोरी।

इस दौरान पीठाधीश्वर शिवचरन दास जी महाराज, नरेन्द्र मिश्र पप्पू, पूर्णेंदु तिवारी उर्फ पीडी तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र बबलू, वृद्धिचंद्र कुशवाहा, देवेन्द्र यादव, डा. हरिश्चंद्र मिश्र, चंद्रभूषण शाही, रामसुंदर शाही, चंद्रप्रकाश पाठक, लल्लन पांडेय, रामसमूझ ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.