पकड़ी बाजार में निकली राम बरात, लोगों ने किया स्वागत
देवरिया के पकड़ी बजार में लोगों ने प्रभु की बरात पर की पुष्प वर्षा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 11:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 11:23 PM (IST)
देवरिया: पकड़ी बाजार क्षेत्र के पकड़ी बाजार में शनिवार को प्रभु श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।
लोग भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। शहीद चौक से पूरे कस्बे में बरात ने भ्रमण किया। श्रद्धालुओं ने राम और लक्ष्मण के ऊपर फूलों की वर्षा की। रामलीला के कलाकारों ने राम-लक्ष्मण के वेश में महौल को सजीव बनाया। आशुतोष जायसवाल, सच्चिदानन्द राव उर्फ गुडडू, प्रमोद मिश्रा, डब्लू पाठक, रामाश्रय यादव, बैरिस्टर यादव, शेषमुनी साहनी, सौरभ जायसवाल आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें