भाजपाइयों ने जलाया राहुल गांधी का पुतला
भाजपाइयों ने राफेल डील प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गलतबयानी के खिलाफ सुभाष चौक पर शनिवार को धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी शर्म करो राहुल गांधी शर्म करो राहुल गांधी माफी मांगें के नारे लगाए। धरने के बाद राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया।
देवरिया: भाजपाइयों ने राफेल डील प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गलतबयानी के खिलाफ सुभाष चौक पर शनिवार को धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी शर्म करो, राहुल गांधी शर्म करो, राहुल गांधी माफी मांगें के नारे लगाए। धरने के बाद राहुल गांधी का पुतला भी जलाया गया।
सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि लोकतंत्र में नेता की जिम्मेदारी मर्यादा बनाने की है, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मन, वाणी, विचार से लोकतंत्र की मर्यादा को खंडित करने का कार्य किया। राफेल सौदा वायु सेना की मांग थी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की लापरवाही से यह सौदा लटका रहा। बोफोर्स और अगस्ता जैसे डील व घोटाले कांग्रेस की सरकार में ही हुए, जिसमें कांग्रेस के कई मंत्री जेल भी गए। तथ्यों व सबूतों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को सही बताया। मानहानि के मुकदमे में राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में भले ही माफी मांग ली, लेकिन वे पूरे देश में घूम-घूम कर जिस तरह चौकीदार चोर है का नारा लगाया, वैसे ही वे पूरे देश में घूम-घूम कर प्रधानमंत्री मोदी से माफी मांगें। विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता व प्रधानमंत्री से माफी मांगें। विधायक काली प्रसाद, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, रविद्र प्रताप मल्ल, विजय दूबे, महेंद्र यादव, संजीव शुक्ला, बलराम उपाध्याय, जयनाथ कुशवाहा, अरुण सिंह,संजय सिंह, कृष्णानाथ राय, अजय दूबे,जितेन्द्र पांडेय, सीपी सिंह, धनुषधारी मणि, उग्रसेन राव, अंबिकेश पांडेय, भूपेंद्र सिंह, सत्येंद्र मणि, संजय तिवारी, बलवंत सिंह, दिनेश तिवारी, हाकिम सिंह, नित्यानंद पांडेय, रमेश वर्मा, अंगद मणि, कृष्णानंद पाठक, संजय पांडेय, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।