पूर्वांचल राज्य गठन के लिए निकाला कैंडल मार्च
पूर्वांचल शक्ति मोर्चा ने बुधवार की शाम सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकाला। भ्रमण कर जनजागरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। यह आंदोलन 27 जनपदों में शीघ्र पहुंचेगा। साथ ही अगला आंदोलन 25 नवंबर को सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक करने का निर्णय लिया।
देवरिया : पूर्वांचल शक्ति मोर्चा ने बुधवार की शाम सुभाष चौक पर कैंडल मार्च निकाला। भ्रमण कर जनजागरण कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया। यह आंदोलन 27 जनपदों में शीघ्र पहुंचेगा। साथ ही अगला आंदोलन 25 नवंबर को सुभाष चौक से कलेक्ट्रेट तक करने का निर्णय लिया।
संयोजक विजय जुआठा ने कहा कि पूर्वांचल के छात्रों को उचित शिक्षा मिले, नौजवानों को रोजगार तथा किसानों को उन्नति खेती की सुविधा, बंद चीनी मिलों को चालू किया जाए, हथकरघा उद्योग, रेशम उद्योग को पुनर्जीवित किया जाय। जब राज्य का गठन नहीं हो जाता है तब तक यह आंदोलन चलता रहेगा। इस दौरान अशोक मालवीय, नागेंद्र मणि त्रिपाठी, इंद्रदेव अंबेडकर, सुरेंद्र प्रताप वर्मा, रामनिवास पासवान, मन्नू तिवारी, विजय शंकर सिंह, विनय मिश्रा, वाईपी सिंह, एकलाख अहमद, हरिहर यादव, राकेश मिश्रा, विद्यानंद तिवारी आदि मौजूद रहे।