Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता: विनय

समाज की विखंडित जातियों स्पृश्यता भेद भाव को मिटाकर एक अखंड भारत का निर्माण करना ही एक मात्र लक्ष्य है।

By JagranEdited By: Updated: Tue, 15 Oct 2019 10:33 PM (IST)
Hero Image
जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता: विनय

देवरिया: हियुवा की मासिक बैठक महारानी चंडिका छात्रावास में हुई। संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी व चेयरमैन नगर पालिका परिषद पडरौना विनय जायसवाल ने कहा कि सरकार की समान विचार धारा है, सबका साथ सबका विकास। इस नारे को सरकार साकार कर रही है। जन कल्याणकारी योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने कहा कि आज स्वच्छ भारत एक महत्वपूर्ण विषय बन चुका है। इसलिए हम सभी को एक मिशन के रूप में लेकर कार्य करना चाहिए। जिला संयोजक व विशिष्ट अतिथि नीरज शाही ने कहा कि संगठन से ही हमारी पहचान है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। उनका सम्मान सर्वोपरि है किसी समस्या का निदान एक जुटता व आपसी सामंजस्य ही एक मात्र रास्ता है।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, जिला मंत्री दिलीप सिंह बघेल, अमित मोदनवाल, धनवंत सिंह, अरुण सिंह, संपूर्णांनंद गुप्त, गुड्डू पहलवान, शैलेन्द्र सिंह टुन्नू, विजय पंडित, सतीश वर्मा, जीतेश पांडेय, विनीत ठठेरा, पुण्य प्रकाश पांडेय, प्रतीक राय, देवी शरण जायसवाल, दिनेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संचालन जिला मंत्री घनश्याम मणि ने किया।