मुख्यमंत्री कर सकते हैं देवरिया महोत्सव का आगाज
10 से 19 फरवरी तक चलने वाले देवरिया महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं
देवरिया: 10 से 19 फरवरी तक चलने वाले देवरिया महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर सकते हैं। यह महोत्सव कई मायने में जनपदवासियों के यादगार बनेगा। महोत्सव में भोजपुरी सम्मेलन के साथ ही साहित्यिक गतिविधियां भी दिखेंगी। कई नामी प्रकाशकों की ओर से पुस्तक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी व एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
महोत्सव में सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ ही सांस्कृतिक, साहित्यिक व लोककला का आयोजन किया जाएगा। जर्मन हैंगर से तैयार हो रहे पंडाल में करीब सात हजार लोगों के बैठने का इंतजाम होगा। आयोजन परिसर को वाई-फाई से लैस करने के साथ ही फूड कार्नर व शा¨पग एरिया भी तैयार किया जाएगा मिनी कलेक्ट्रेट आफिस व मिनी कोतवाली भी इस महोत्सव में स्थापित की जाएगी। उभरते कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। महोत्सव में मूवी-शो, लेजर शो, गायन, रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, फैशन शो, विज्ञान प्रदर्शनी, योग शिविर, किसान गोष्ठी, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, बाडी-बि¨ल्डग, कवि सम्मेलन, आल इंडिया मुशायरा, दिव्यांग सम्मेलन, पेंशनर सम्मेलन, भजन संध्या, जवाबी कौव्वाली, राइफल शू¨टग, बिरहा व लोकगीत के साथ ही सामूहिक विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में एडीएम प्रशासन राकेश कुमार पटेल ने बताया कि महोत्सव का उदघाटन मुख्यमंत्री कर सकते हैं।