Move to Jagran APP

आइए महोत्सव, कीजिए खरीदारी

महाराज अग्रसेन इंटर कालेज में चल रहे देवरिया महोत्सव में आम आदमी के जीवन से जुड़ी हर सामग्री उपलब्ध है। कपड़ा, मेवा, अचार, फर्नीचर, दवा, पुस्तक, सजावटी सामान सहित जीवनोपयोगी वस्तुओं के करीब चार दर्जन स्टाल लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्टालों पर खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। सदर सांसद कलराज मिश्र ने गुरुवार को स्टालों का निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM (IST)Updated: Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM (IST)
आइए महोत्सव, कीजिए खरीदारी
आइए महोत्सव, कीजिए खरीदारी

देवरिया : महाराज अग्रसेन इंटर कालेज में चल रहे देवरिया महोत्सव में आम आदमी के जीवन से जुड़ी हर सामग्री उपलब्ध है। कपड़ा, मेवा, अचार, फर्नीचर, दवा, पुस्तक, सजावटी सामान सहित जीवनोपयोगी वस्तुओं के करीब चार दर्जन स्टाल लगे हैं। बड़ी संख्या में लोग स्टालों पर खरीदारी के लिए उमड़ रहे हैं। सदर सांसद कलराज मिश्र ने गुरुवार को स्टालों का निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली।

loksabha election banner

विभिन्न प्रदेशों के पहनावे, खान-पान, साज-सज्जा से लोगों को रुबरू कराने के लिए महोत्सव में हर तरह के स्टाल लगाए गए हैं। घर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान रखने वाले लोगों के लिए भदाही में बनी इरानी कालीन उपलब्ध है। विविध डिजायन की कालीनें लोगों को लुभा रही हैं। काश्मीर की साल व जैकेट की भी डिमांड है। राजस्थान व बनारस के अचार भी लोगों को भा रहे हैं। इनके स्टालों पर दिन भर भीड़ दिख रही है। मुबारकपुर की हैंडलूम की साड़ियां महिलाओं को लुभा रही हैं तो कलरफुल खादी के पकड़े युवाओं की पसंद बने हुए हैं। मेवे में काश्मीरी अखरोट व केशर की लोगों में जबदस्त मांग है। मेले में सस्ते दर पर खिलौने, जूसर, कार धोने की मशीन, साहित्यिक पुस्तकें व उपन्यास, शैंपू, चंदन, पापड़, स्वास्थ्य वर्धक दवाएं, फर्नीचर आदि लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.