Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर कांग्रेसियों में उल्लास

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 23 Jan 2019 10:35 PM (IST)
प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर कांग्रेसियों में उल्लास
प्रियंका गांधी के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर कांग्रेसियों में उल्लास

देवरिया: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। इसके पूर्व टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष राघवेंद्र ¨सह राकेश ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी लेने से देश में पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनमानस में उत्साह है। इस मौके पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122 वीं जयंती भी मनाई गई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुयश मणि, बिस्मिल्लाह लारी, रामजी गिरी, उत्तेज मिश्र, ऋषिकेश मिश्र, कैलाश तिवारी, नौशाद खां, जयप्रकाश पाल, गंगा सागर गुप्ता, भरत मणि, मुकुंद भाष्कर मणि, समीर पांडेय, सुहेल अंसारी आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर कार्यालय के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उपनगर के बसस्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष महेंद्र नाथ गुप्ता, वीरेंद्र शर्मा, मुक्ति निषाद, अर¨वद ¨सह, विजय प्रताप ¨सह, कुंदन राव, रवि प्रताप गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.