गणतंत्र दिवस के परेड की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे पुलिसकर्मी
सलेमपुर क्षेत्र के घुसरी मिश्र गांव में चमगादड़ के मरने से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं यह मरा चमगादड़ किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं है। विभाग को इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी है।
देवरिया: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन का परेड ग्राउंड अब पूरी तरह से लगभग सज कर तैयार हो गया है। देर शाम तक रिक्रूट पुलिसकर्मी परेड ग्राउंड को सजाने में जुटे रहे। उधर शाम के परेड रिहर्सल का एसपी डा.श्रीपति मिश्र ने निरीक्षण किया और कमी मिलने पर उसमें सुधार लाने की बात कही। गणतंत्र दिवस पर हर बार बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पर रोक लग गया है। केवल झंडारोहण व पुलिस का परेड कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 300 अतिथियों को बुलाने के लिए कार्ड भी छपवाए गए है। सुबह सात बजे से व दोपहर बाद दो बजे से दो शिफ्ट में पुलिसकर्मी परेड का रिहर्सल कर रहे हैं। इस बार झांकी भी सुंदर सजाई जा रही है।
सलेमपुर क्षेत्र के घुसरी मिश्र गांव में चमगादड़ मरने से दहशत
सलेमपुर क्षेत्र के घुसरी मिश्र गांव में चमगादड़ के मरने से दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को डर है कि कहीं यह मरा चमगादड़ किसी बड़ी बीमारी का संकेत तो नहीं है। विभाग को इसकी सूचना ग्रामीणों ने दी है।
शाम को पं. जगदीश तिवारी व उमाशंकर मिश्र के घर के समीप कुछ महिलाएं व बच्चे बैठ कर आपस में बातचीत कर रहे थे कि इस बीच छत से एक काले रंग का बड़ा सा चमगादड़ जमीन पर गिरा और उसकी मौत हो गई। इन दिनों लोगों के अंदर बर्ड फ्लू को लेकर जागरूकता है। यह बात पूरे गांव में फैल गई। इसे देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच एक युवक वहां पहुंचा और उसे उठा कर खेत में फेंक दिया। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं थी। बर्ड फ्लू चमगादड़ में नहीं होता है। समूह में पक्षियों के मरने पर बर्ड फ्लू की आशंका व्यक्त की जा सकती है।