आजमगढ़ पुलिस ने मदनपुर कस्बे से चार संदिग्धों को उठाया
क्षेत्र के मदनपुर कस्बे में शनिवार की रात दबिश देकर आजमगढ़ पुलिस ने चार लोगों को उठा लिया। संदिग्धों को लेकर रात में ही पुलिस वापस चली गई। आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने की पुलिस रात के मदनपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्धों के पता ठिकाने की जानकारी लेकर रात में दबिश दी
देवरिया : क्षेत्र के मदनपुर कस्बे में शनिवार की रात दबिश देकर आजमगढ़ पुलिस ने चार लोगों को उठा लिया। संदिग्धों को लेकर रात में ही पुलिस वापस चली गई। आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाने की पुलिस रात के मदनपुर पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से संदिग्धों के पता ठिकाने की जानकारी लेकर रात में दबिश दी। बताया जा रहा है कि चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस टीम वापस लौट गई। सूत्रों की माने तो एक महिला की हत्या के सिलसिले में कस्बे के कुछ लोगों का नाम आने के बाद से ही उनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष भीष्मपाल ¨सह ने बताया कि आजमगढ़ पुलिस ने कार्रवाई किया है। जबकि थानाध्यक्ष रौनापार आजमगढ़ आशुतोष मिश्र के अनुसार मामले में कुछ लोगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए मदनपुर कस्बे से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।