बाल सदन में लगाए पौधे, बेसहारा बच्चों को बांटे उपहार
समिति की सदस्यों ने बाल गृह में बेसहारा बच्चों के साथ कुछ पल बिताया।
बाल सदन में लगाए पौधे, बेसहारा बच्चों को बांटे उपहार
देवरिया: आकांक्षा समिति के संयोजन में राजकीय बाल गृह बालक में पौधारोपण कर बेसहारा बच्चों को पर्यावरण संरक्षण को आयोजित कार्यक्रम में पौधारोपण किया गया।
बाल गृह परिसर में जिलाधिकारी जेपी सिंह की पत्नी आकांक्षा समिति की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। इसके बाद समिति की सदस्यों ने बाल गृह में बेसहारा बच्चों से रूबरू होकर उनके सेहत व उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी कर उनके साथ करीब दो घंटे तक समय बिताकर उन्हें उपहार भेंटकर अपनेपन का अहसास कराया। बच्चों में भी उत्साह रहा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज की पत्नी मधुलिशा, प्रधानाचार्य मोनिका अरोरा, भारती शुक्ला, माया त्रिपाठी, प्रियंका सिंह, आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
एनसीसी कैडैटों ने किया पौधा रोपण
देवरिया:जिले में चल रहे पौधा रोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को 49वीं उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी की तरफ से भी 15 विद्यालयों में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कमान अधिकारी कर्नल रणधीर सिंह ने कहा कि पौधा रोपण आवश्यक है। पौधारोपण होने से वातावरण शुद्ध होता है। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल एके सिंह ने बताया कि महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज देवरिया, सेवा समिति बनवारी लाल इंटर कॉलेज देवरिया, राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया, सतासी इंटर कॉलेज रुद्रपुर में पौधे रोपे गए। लार संवाददाता के अनुसार पिंडी स्थित इंटर कालेज में पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एनसीसी कैडेटों ने बढ़चढ़ कर हस्सा लिया।