Move to Jagran APP

पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

देवरिया : दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष लगाएं का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Jul 2018 11:00 PM (IST)Updated: Mon, 23 Jul 2018 11:00 PM (IST)
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
पौधरोपण कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

देवरिया : दैनिक जागरण के अभियान पौधे लगाएं, वृक्ष लगाएं का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। शिक्षक, छात्र व चिकित्सक इस अभियान से जुड़ रहे हैं। सोमवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपे गए। देवरिया खास में विद्यालय के बच्चों ने न केवल पौधे रोपे बल्कि पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधों की सुरक्षा व पालीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

देवरिया खास स्थित भगिनी निवेदिता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कल्पना श्रीवास्तव संग छात्राओं ने पौधरोपण कर पालीथिन का प्रयोग न करने का संकल्प लिया। छात्राओं ने अपने घर पौधे लगाने की प्रतिबद्धता जताई। परिसर में आम सागौन व आंवला के पौधे लगाए गए। प्रधानाचार्य ने कहा कि पौधों के बिना हमारा जीवन अधूरा है। पौधे हमें स्वच्छ वायु देने के साथ ही छाया व फल भी देते हैं। हम सबको अपने घर एक पौध अवश्य लगाना चाहिए। दैनिक जागरण परिवार पौधरोपण का अभियान चलाकर पर्यावरण की सेहत सुधारने की दिखा में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। समाज में इसका सकारात्मक संदेश जा रहा है। लोगों को इस अभियान से प्रेरणा मिलेगी।

इस दौरान मनीषा श्रीवास्तव, संगीता, श्रुति मिश्र, उपमा ¨सह, नमिता पांडेय, प्रिया ¨सह, ममता मिश्र, प्रत्यक्षा श्रीवास्तव, जूही पांडेय, रूपा मिश्र, पलक मणि, रिया पांडेय, समीक्षा कुशवाहा, आदित्य त्रिपाठी, शिक्षा गुप्ता, सन्ना शाही, साक्षी यादव, पूजा यादव, प्रिया तिवारी आदि मौजूद रहे।

हनुमान मंदिर के निकट काली मंदिर परिसर में डा. जीएस त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। डा. त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष में सिर्फ हमें शुद्ध वायु प्रदान नहीं करते बल्कि धरा का श्रृंगार भी करते है। इसलिए इनका रोपण व संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी बन जाती है। तभी हम आने वाली पीढ़ी को प्राकृतिक संसाधनों का खजाना दे पाएंगे। इसी उद्देश्य से दैनिक जागरण ने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की है, जिसमें लोगों का अब सहयोग भी मिल रहा है। सरकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं को इस अभियान से जुड़ना चाहिए। ताकि जागरण का स्वच्छ भारत का सपना पूरा हो सके।

इस दौरान उमेश ¨सह, चंद्रशेखर मद्धेशिया, भाजपा नेता अमरनाथ ¨सह, राम ¨सह, मनोज ¨सह, विकास दुबे, बृजेश पांडेय, विनोद दुबे आदि मौजूद रहे।

---

पालीथिन से नाता तोड़ो, पर्यावरण से नाता जोड़ो

पकड़ीबाजार, देवरिया : क्षेत्र के मानस इंटर कालेज फतेहपुर में सोमवार को विद्यालय के बच्चो ने पर्यावरण की संरक्षा के लिए पालीथिन का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया। छात्रों ने कहा कि हम लोग पालीथिन प्रयोग नहीं करेंगे, लोगों को इसके खतरे के प्रति जागरूक करेंगे। इससे गंदगी फैल रही है और पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है।

प्रधानाचार्य गिरीश ¨सह ने कहा कि पालीथिन के प्रयोग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। इससे बचने के लिए सरकार ने पालीथिन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है, लेकिन लोगों को जागरूक होना बेहद जरूरी है। समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो एक दिन भयावह स्थिति हो जाएगी।

इस दौरान शशिपाल राव, सदाशिव ¨सह, दीपेंद्र ¨सह, गोपाल मणि, संजय चंद, प्रवीन, बद्री लाल श्रीवास्तव, राजनाथ ¨सह, अमरनाथ ¨सह, योगेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.