भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सोमवार को भाजपा ने जनपद के विभिन्न मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया। झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
देवरिया: स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत सोमवार को भाजपा ने जनपद के विभिन्न मंडल में स्वच्छता अभियान चलाया। झाडू लगाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
सदर विधायक डा.सत्य प्रकाश मणि ने नगर के कुष्ठ आश्रम व शिवधाम में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा देहात मंडल के फुलवरिया करन भी पहुंचे और लोगों के साथ गांव में सफाई की। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई रखने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की संभावना नहीं रहती है। इस दौरान नगर अध्यक्ष संजय पांडेय, गोविद चौरसिया, बंटी जायसवाल, राजेश मिश्रा, राकेश थापा, रवि पांडेय, अमन शुक्ल, आकाश मिश्र, गोविद मणि, बजरंगी मणि, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष वेद जायसवाल, पूर्व प्रधान जयराम यादव मौजूद रहे। भाजपा नेता ने साफ-सफाई की
भलुअनी विकास खंड के दोहनी में सोमवार को भाजपा नेता और ग्रामीणों ने सड़क और आसपास की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक मिश्र ने कहा कि साफ सफाई नहीं रहने से अनेक बीमारियां फैलती हैं। कूड़ा-कचरा को घर से दूर रखना चाहिए। नियमित साफ सफाई के जरिए बीमारियों से छुटकारा पा सकते है। इस दौरान ग्राम प्रधान दीनानाथ यादव, राजेश शाह, दीपक यादव, राजेश कुशवाहा, क्यास गिरी, भागवत कुशवाहा आदि मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होंगे 50 हजार लोग
भाजपा के जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने औराचौरी पार्टी कार्यालय से प्रचार वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनपद से 50 हजार लोग जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी शक्ति केंद्रों पर बस का इंतजाम किया गया है। सात दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी पूर्वांचल को सौगात के रूप में खाद कारखाना और एम्स सौपेंगे। प्रचार वाहन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर रैली में लोगों को शामिल होने के लिए अपील करेगा। साथ ही सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी प्रचार करेगा। प्रचार गीत को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील स्नेही ने तैयार किया है। इस दौरान रविद्र कौशल किशोर, अंबिकेश पांडेय, सुनील स्नेही, तेजबहादुर पाल, शिवेश पांडेय, शुभम मणि त्रिपाठी, राहुल शास्त्री, सन्नी शाही, अर्जुन कुमार, पंकज कुमार, नीरज सैनी, राजन मल्ल आदि मौजूद रहे।