Move to Jagran APP

एक वर्ष बाद बरहजिया ट्रेन का संचालन शुरू, लोगों में खुशी

पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि होली पर शुभकामना देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था बनाए रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 11:18 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 11:18 PM (IST)
एक वर्ष बाद बरहजिया ट्रेन का संचालन शुरू, लोगों में खुशी
एक वर्ष बाद बरहजिया ट्रेन का संचालन शुरू, लोगों में खुशी

देवरिया: कोरोना संक्रमण के चलते एक साल बाद इलाके की लाइफ लाइन मानी जाने वाली बरहजिया ट्रेन का पुन: संचालन शनिवार को शुरू हुआ। सतराव व बरहज स्टेशन पर मौजूद नागरिकों ने लोको पायलट सत्यप्रकाश दूबे का माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

loksabha election banner

सतराव स्टेशन पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, अखिलेश चौधरी सहित यात्रियों ने ट्रेन चालक व अन्य कर्मचारियों का फूलमाला से स्वागत किया। बरहज बाजार स्टेशन पर रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य अमरेंद्र गुप्त, विदेश्वर गिरी, मदन लाल गुप्ता, विनोद मद्धेशिया, रामकृपाल शुक्ला, गौरव जायसवाल, सभासद अनुपम त्रिपाठी, अर्जुन भारती, राममिलन सिंह, प्रमोद मद्धेशिया, अ रामायण तिवारी ने स्वागत किया।कोरोना काल मे लाक डाउन के बाद से बरहजिया ट्रेन का संचालन बंद था। इस बीच सलेमपुर से बरहज बाजार तक रेल खंड का विद्युतीकरण हुआ। विद्युतीकरण में हीलाहवाली व ट्रेन संचालन को लेकर क्षेत्रीय लोगों व यात्रियों लगातार मांग कर रहे थे।

होली त्योहार को लेकर गन्ना किसानों को किया गया 37 करोड़ का भुगतान

उप गन्ना आयुक्त ऊषा पाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि देवरिया परिक्षेत्र के कुशीनगर, देवरिया, मऊ, बलिया आजमगढ़ जिले के गन्ना किसानों को बीते सोमवार से अब तक 37.15 करोड़ का भुगतान किया गया है। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि गन्ना का बकाया भुगतान अधिक से अधिक किया जाए। एक सप्ताह के अंदर कुशीनगर जिले में 35. 15 कराड़, देवरिया में 0.16 करोड़, आजमगढ़ जिले में 1.85 करोड़ का भुगतान किया गया है। वर्तमान पेराई सत्र 2020-21 में अब तक गन्ना किसानों को कुल 437.86 करोड़ भुगतान कराया जा चुका है।

डीएम एवं एसपी ने जनपदवासियों को दी होली की शुभकामनाएं जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में होली के पर्व पर समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कहा है कि होली रंगों का त्योहार है। यह समाज को आपसी भाईचारा व सौहार्द का संदेश देता है।

पुलिस अधीक्षक डा. श्रीपति मिश्र ने कहा कि होली पर शुभकामना देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, यदि कोई भी व्यक्ति शांति व्यवस्था बनाए रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.