रेलवे के निजीकरण के विरोध में नरमू का धरना
देवरिया में भटनी रेलवे निजीकरण के विरोध में पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दिया गया।
देवरिया: आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा भटनी के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को धरना दिया। इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाने के साथ ही प्रदर्शन किया।
संबोधित करते हुए भटनी शाखा के अध्यक्ष अमित मिश्र ने कहा कि सरकार रेलवे को निजी क्षेत्र में दे रही है, इससे लाखों युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। सरकार के इस कदम की हम निदा करते हैं। सरकार इस कदम को वापस ले लें। सरकार मजदूर विरोधी गतिविधियों को बंद करें, नहीं तो यूनियन देश व्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा। साथ ही पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। इसके अलावा विभिन्न मांगे हम लोगों की पूरी की जाए। इस दौरान मंत्री मनोज सिंह, अशोक गौतम, अनिल कुमार, प्रभुनाथ तिवारी, उदय कीर्ति, रमेश, राजेश, धीरज, हंशराज, अजय गुप्त, अरविद पांडेय, सुरेश, महेंद्र ने प्रमुख रुप से संबोधित किया।