Move to Jagran APP

क्षेत्र की समस्याएं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

देवरिया के सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:21 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 06:02 AM (IST)
क्षेत्र की समस्याएं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाएं कार्यकर्ता
क्षेत्र की समस्याएं जनप्रतिनिधि तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

देवरिया: सांसद डा.रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाएं। जिससे समस्याओं का समाधान किया जा सके। वह बुधवार की शाम मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे।

loksabha election banner

कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जा रहा है। गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ पात्रों को दिया जाना है। इसके लिए पात्रों की सूची तैयार कर लें। उन्हें बैंकों से ऋण दिलवाया जाएगा। जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह व पूर्व विधायक रविद्र प्रताप मल्ल ने भी संबोधित किया। जिला महामंत्री प्रमोद शाही, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, राजन यादव, बृजेश गुप्ता, जितेंद्र सिंह, रामेश्वर पांडेय, योगेश प्रजापति, दीपक जायसवाल, नागेश पति त्रिपाठी, जीवन पति त्रिपाठी, उमेश मल्ल, विजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.