Move to Jagran APP

आंदोलनों ने रोकम वाहनों की रफ्तार, दिन भर शहर में रही जाम

ऐसे तो शहर में जाम की समस्या हर दिन रहती है, लेकिन मंगलवार को विभिन्न दलों के आंदोलन होने के चलते जाम की समस्या विकराल हो गई और दिन भर शहर में वाहन रेंगते रहे। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिन भर यातायात पुलिस के जवान पसीना बहाते रहे। जाम के चलते सर्वाधिक परेशान स्कूल बच्चे, एंबुलेंस में फंसे मरीज व महिलाएं नजर आई

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 11:35 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 11:35 PM (IST)
आंदोलनों ने रोकम वाहनों की रफ्तार, दिन भर शहर में रही जाम
आंदोलनों ने रोकम वाहनों की रफ्तार, दिन भर शहर में रही जाम

देवरिया : ऐसे तो शहर में जाम की समस्या हर दिन रहती है, लेकिन मंगलवार को विभिन्न दलों के आंदोलन होने के चलते जाम की समस्या विकराल हो गई और दिन भर शहर में वाहन रेंगते रहे। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए दिन भर यातायात पुलिस के जवान पसीना बहाते रहे। जाम के चलते सर्वाधिक परेशान स्कूल बच्चे, एंबुलेंस में फंसे मरीज व महिलाएं नजर आई।

loksabha election banner

देवरिया में जाम की समस्या तो बहुत पहले से चली आ रही है। पहले सोमवार को ही जाम की समस्या शहर में रहती थी, लेकिन अब हर दिन वहीं स्थिति रहती है। मंगलवार को यह समस्या तो और विकराल रूप धारण कर ली। सुबह नौ बजे से ही सिविल लाइन रोड पर वाहन रेंगने लगे। इस बीच लगभग ग्यारह बजे बैतालपुर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के सिविल लाइन रोड पर प्रदर्शन शुरू हुआ तो जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस बीच भारतीय किसान यूनियन ने भी प्रदर्शन किया। अभी कुछ स्थिति ठीक होती, उसके पहले ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए और कचहरी चौराहे पर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इसके बाद तो शहर में जाम की समस्या बढ़ गई। यातायात पुलिस के जवानों ने रुट भी बदल दिया। सुबह से शुरू हुई जाम की समस्या दोपहर बाद तक बनी रही और वाहन रेंगते रहे। यातायात उप निरीक्षक रामवृक्ष यादव ने कहा कि जाम की समस्या तो पहले से ही है। लेकिन आज विभिन्न दलों के आंदोलन होने के चलते ज्यादा दिक्कत उत्पन्न हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.