Move to Jagran APP

दूसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने किए कई ऐतिहासिक कार्य

देवरिया में भाजपा की वर्चुअल रैली को प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 08:00 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2020 08:00 AM (IST)
दूसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने किए कई ऐतिहासिक कार्य
दूसरे कार्यकाल में मोदी सरकार ने किए कई ऐतिहासिक कार्य

देवरिया: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरे होने पर भाजपा की तरफ से मंगलवार को वर्चुअल रैली का आयोजन किया गया। रैली दोपहर तीन से 4.20 बजे तक चली।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री, गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम किए हैं। आज विश्व में भारत की स्थिति बेहतर है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठन भारत सरकार की नीतियों की सराहना कर रहे हैं। मोदी जी काम करने में व्यस्त हैं तो सपा, बसपा व कांग्रेस के लोग अनर्गल प्रलाप में लगे हैं। सही समय पर लॉकडाउन का सही निर्णय लिया गया। जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण देश में तेजी से नहीं फैल सका। आरोप लगाया कि देश को गुमराह करने व लूटने का कार्य कांग्रेस, सपा व बसपा करती रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह व संचालन जिला महामंत्री श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष विजय दूबे, मारकंडेय शाही, नगर मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय,सज्जन मणि त्रिपाठी, जितेंद्र राव, प्रेम अग्रवाल, अजय शाही, अजय दूबे, गंगा कुशवाहा, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, रामशीष प्रसाद, रमेश सिंह सैथवार,सत्येंद्र मणि आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.