देश व प्रदेश का विकास कर रहे मोदी व योगी: कमलेश
देवरिया में बांसगांव के सांसद ने लोगों से किया जनसंवाद।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:00 PM (IST)
देवरिया: बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सभी वर्ग के लोगों के विकास के लिए कार्य कर रही है। भाजपा सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती।
वह गौरीबाजार के पथरहट, असनहर, सांडा, कालावन, भटौली खुर्द में लोगों से जनसंवाद कर रहे थे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास भाजपा ही करा सकती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान, मंडल अध्यक्ष बृजेश सिंह मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें