भाजपा सभी वर्ग का कर रही विकास
देवरिया में विधायक ने भाजपा की नीतियों को लोगों के बीच पहुंचा कर मांगा समर्थन।
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 12:05 AM (IST)
देवरिया: सदर विधान सभा सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में सभी दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी डा.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी के समर्थन में बलिया जनपद के सिकंदरपुर के विधायक संजय यादव गुरुवार को लोगों से संवाद किए। साथ ही लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए समर्थन मांगा। विधायक कालावन, मुड़ेरा, विशुनपुरा, भटजमुआव समेत दो दर्जन गांवों में पहुंचे। कहा कि भाजपा ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। देवरिया में मेडिकल कालेज का निर्माण कराकर आसपास के जिलों के लोगों का भी भला किया है। सपा बसपा केवल जाति की राजनीति कर रही है। मारकंडेय प्रसाद तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें