आजादी की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे नेहरू
देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती ब्लाक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई
देवरिया: देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती ब्लाक कांग्रेस कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पहले नगर के नेहरू पार्क स्थित नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यालय में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते ब्लाक अध्यक्ष डा.धर्मेंद्र पांडेय ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू आजादी की लड़ाई में अग्रिम पंक्ति के योद्धा थे। रामविलास तिवारी ने कहा कि नेहरू ने संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। अखिलेश मिश्र ने कहा कि बच्चों के प्रिय चाचा के नाम से उनकी पहचान थी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य भागीरथी प्रसाद, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिनीत उपाध्याय, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष अजय शुक्ला, मोहित पांडेय, परमानंद प्रसाद, सुच्चन खान, चंद्र मोहन पांडेय, मदन तिवारी, अजय मिश्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।