Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में मुस्लिमों का हित सुरक्षित : शकील

स्थानीय उपनगर के दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा मुस्लिम प्रकोष्ठ की बैठक हुई। संबोधित करते हुए शकील अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में ही मुस्लिमों का हित सुरक्षित है। सरकार द्वारा चलाई गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम वर्ग को मिल रहा है

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 11:19 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 11:19 PM (IST)
भाजपा सरकार में मुस्लिमों का हित सुरक्षित : शकील
भाजपा सरकार में मुस्लिमों का हित सुरक्षित : शकील

देवरिया : स्थानीय उपनगर के दुर्गा मंदिर के समीप भाजपा मुस्लिम प्रकोष्ठ की बैठक हुई। संबोधित करते हुए शकील अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में ही मुस्लिमों का हित सुरक्षित है। सरकार द्वारा चलाई गई तमाम कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम वर्ग को मिल रहा है। मुसलमानों की असली हितैषी भाजपा ही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में देश के विकास को गति मिली है। पूरी दुनिया आज भारत का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। कार्यकर्ता अपने समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करें।

loksabha election banner

यहां मुख्य रूप से मुहम्मद सलीम, इरफान अहमद, अली मुहम्मद, आरिफ हुसैन, सगीर आलम, परवेज हुसैन, इरशाद अहमद, फुल मुहम्मद, लियास अंसारी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.