Move to Jagran APP

समस्याओं को लेकर सड़क पर रतरेगी बसपा : अमित

देवरिया: शहर के बसपा नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक टाउनहाल में रविवार को हु

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Sep 2017 11:49 PM (IST)Updated: Sun, 24 Sep 2017 11:49 PM (IST)
समस्याओं को लेकर सड़क पर रतरेगी बसपा : अमित
समस्याओं को लेकर सड़क पर रतरेगी बसपा : अमित

देवरिया: शहर के बसपा नगर कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक टाउनहाल में रविवार को हुई। नगर सचिव अमित ¨सह गौतम ने कहा कि नगर की समस्याओं को लेकर बहुत जल्द बसपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की आवश्यकता है। हम जनता की समस्याओं के जरिये उनसे जुड़ सकते हैं। जनता की समस्याओं का समाधान नही हो रहा है। केन्द्र व प्रदेश दोनों सरकारें जन विरोधी हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नही हैं जो जनता की समस्या से कोई सरोकार न हो।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जनता को धोखे में रखकर व झूठा सपना दिखा कर वोट तो ले लिया, लेकिन एक भी वादा पूरा नही किया। आज जनता को अपने निर्णय पर पश्चाताप हो रहा है, लेकिन वह क्या कर सकती है। जनता के दर्द को न तो कोई सुनने वाला है और न ही समझने वाला। अब जनता भाजपा की असलियत को समझ चुकी है और खुद ही सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार है। जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। जनता अब हिसाब लेने के मूड में हैं। नगर की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका समाधान कराने की आवश्यकता है। लोग अब भाजपा सरकार को स्वयं जवाब दे रहे हैं। अंत में बीएचयू में छात्रों पर लाठीचार्ज की ¨नदा की गई और 25 सितंबर की शाम सुबाष चौक पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।

यहां वीर बहादुर, सनी सागर, राम आधार प्रसाद, मनोज भास्कर, अशोक कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, मयंक कुमार, अंकुल तिवारी, वृजेश प्रजापति, गोलू पटेल, अभि पाठक मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.