देवरिया के भटपाररानी स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस से बरामद हुई 48 पीस अंग्रेजी शराब, लावारिस बैग में मिली खेप
देवरिया के भटपाररानी स्टेशन पर मौर्य एक्सप्रेस से लावारिस बैग में 48 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वहीं, भिंगारी ...और पढ़ें
-1793006894598_m.webp)
यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।
HighLights
मौर्य एक्सप्रेस से भटपाररानी स्टेशन पर शराब बरामद।
लावारिस बैग में मिली 48 पीस अंग्रेजी शराब।
65 पाउच शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, भटनी। जीआरपी थाना की टीम ने भटपाररानी रेलवे स्टेशन के प्लेटफर्म नंबर दो पर खड़ी मौर्य एक्सप्रेस से 48 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की। शराब एक लावारिस पिट्ठू बैग में रखी गई थी।
जीआरपी के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मौर्य एक्सप्रेस की जांच की गई।
65 पाउच शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुलिस ने 65 पाउच शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित शराब लेकर बिहार जाने की फिराक में था। खामपार थाना क्षेत्र के छितरौली प्राथमिक विद्यालय के समीप कच्ची सड़क पर एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
इस दौरान उसके झोले से 65 पाउच शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित की पहचान गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रखरिया शुकुल निवासी नेराज चौहान पुत्र रामबिलास चौहान के रूप में हुई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
