अपने संसाधनों से भूमि का प्रबंध करें निकाय
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने नगर निकायों में अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए एक वर्ष के भीतर हर हाल में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम करने को कहा है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। अनुपालन न करने वाले निकायों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
देवरिया: राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने नगर निकायों में अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताते हुए एक वर्ष के भीतर हर हाल में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम करने को कहा है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में जिलाधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश का अनुपालन कराने को कहा है। अनुपालन न करने वाले निकायों के खिलाफ कार्रवाई होगी। भूमि का इंतजाम नगर निकायों को अपने निजी संसाधनों से करने का स्पष्ट निर्देश भी दिया है।
शासन ने कहा है कि निकायों को अपने उपलब्ध संसाधनों से अपशिष्ट प्रबंधन का इंतजाम करना है। अपशिष्ट प्रबंधन का इंतजाम करने के बाद ही निकाय की आय को अन्य मदों में खर्च किया जा सकेगा। भूमि क्रय करने में स्थानीय स्तर पर आय के अलावा राज्य वित्त व 14वें वित्त से मिले धन का उपयोग भी हो सकता है। ऐसा न करने वाली निकायों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रगति की हर माह समीक्षा होगी। हर माह की दस तारीख तक प्रगति की रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी।