प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है देश: मंत्री
देवरिया में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लाइव संबोधन को सुनने के बाद मंत्री व पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।
देवरिया: मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन शनिवार को फेसबुक पर शाम चार बजे लाइव सुना। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने संबोधन सुनने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हम प्रगति के नए आयाम गढ़ रहे हैं।
पार्टी जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने वाला रहा। मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में कई ऐतिहासिक कार्य किए। पीएम के नेतृत्व में पूरा देश कोरोना वायरस के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रहा है। कई अंतरराष्ट्रीय संगठन भारत सरकार की नीतियों की सराहना कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष का संबोधन सुनने वालों में विधायक जन्मेजय सिंह, विधायक काली प्रसाद, विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विजय दूबे, मारकंडेय शाही, विजय बहादुर दूबे, निशिरंजन तिवारी, प्रेम अग्रवाल, अजय शाही, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र मल्ल, श्रीनिवास मणि, अरुण सिंह, संतोष त्रिगुणायक, प्रमोद शाही, रामशीष प्रसाद, रमेश सिंह सैथवार, हेमंत मिश्र, अंबिकेश पांडेय, तेज बहादुर पाल, सत्येंद्र मणि, उग्रसेन राव, विद्याभूषण चौहान, रामाज्ञा चौहान, प्रेम नारायण गुप्ता, शिवकुमार राजभर, अजय उपाध्याय, पवन मिश्र, अभिषेक जायसवाल, निर्मला गौतम,सीपी सिंह, बिधेश पांडेय, संजय तिवारी, भारती शर्मा आदि शामिल रहे।