विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में LIC कर्मचारियों की हड़ताल, पुरानी पेंशन बहाली और खाली पदों की मांग

Published: Thu, 12 Feb 2026 01:01 PM (IST)

देवरिया में एलआईसी शाखा के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, खाली पदों को भरने और निजीकरण के विरोध में एक ...और पढ़ें

शाखा परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। जागरण

शाखा परिसर में धरना-प्रदर्शन करते कर्मचारी। जागरण

HighLights

  1. एलआईसी देवरिया कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर हड़ताल की।

  2. खाली पदों को भरने और निजीकरण रोकने की भी मांग की गई।

  3. कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

जागरण संवाददाता, देवरिया। पुरानी पेंशन बहाली व खाली पदों को भरने की मांग को लेकर केंद्रीय श्रम संगठनों के आह्वान पर एलआइसी शाखा देवरिया-एक के कर्मचारी गुरुवार को एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने शाखा परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

ऑल इंडिया इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर गोरखपुर डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।

हड़ताल में शामिल कर्मचारी नेता प्रमोद चंद्र पांडेय ने कहा कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत निजीकरण व विदेशी पूंजी के प्रवेश का वे विरोध करते हैं। उनका कहना था कि इससे सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाएं कमजोर होंगी और आम जनता के हित प्रभावित होंगे।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मजदूर विरोधी श्रम संहिताओं को वापस लेने, नई पेंशन योजना (एनपीएस) को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, आउटसोर्सिंग व ठेका प्रथा पर रोक लगाने तथा बैंकों और एलआइसी में निजीकरण व विनिवेश की प्रक्रिया बंद करने की मांग शामिल है। इसके अलावा एलआइसी में क्लास-थ्री और क्लास-फोर्थ पदों पर शीघ्र भर्ती किए जाने की भी मांग की गई।

यह भी पढ़ें- देवरिया में पिकअप चालक पर चाकू से हमला, 11 हजार रुपये लूटे गए बदमाश

हड़ताल में अंकित वर्मा, राजन राजा झा, रजत, स्नेहलता, अर्चना, पंकज मिश्रा, केतन मिश्रा, लक्ष्मण, मनीष मिश्रा, प्रेम, दीपक, महेश और गंगाधर सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो भविष्य में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।