विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में पिकअप चालक पर चाकू से हमला, 11 हजार रुपये लूटे गए बदमाश

Published: Thu, 12 Feb 2026 12:02 PM (IST)

देवरिया में सोनूघाट-बरहज मार्ग पर गुरुवार सुबह एक पिकअप चालक को चाकू मारकर 11 हजार रुपये लूट लिए गए। गैस ...और पढ़ें

समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जागरण

 समीप बाइक सवार बदमाशों ने पिकअप चालक पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जागरण

HighLights

  1. पिकअप चालक को चाकू मारकर 11 हजार लूटे गए।

  2. बदमाशों ने सोनूघाट-बरहज मार्ग पर हमला किया।

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

संवाद सूत्र, भलुअनी, (देवरिया)। सोनूघाट–बरहज मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जरार मानिक गांव के समीप बाइक सवार बदमाशों ने गैस होम डिलीवरी करने जा रहे पिकअप चालक पर हमला कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और 11 हजार रुपये लूट लिए। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम मरहवा थाना खुखुन्दू के रहने वाले बब्बन यादव पुत्र रामनरेश यादव बरहज गैस सर्विस में पिकअप वाहन से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी का कार्य करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह गैस सिलेंडर लेने बरहज जा रहे थे।

भलुअनी के आगे जलजीवन मिशन के गोदाम के पास कुछ अज्ञात युवकों ने वाहन रोकने का इशारा किया। वाहन न रोकने पर बदमाशों ने पत्थर मारकर पिकअप का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद तीन बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने ओवरटेक कर पिकअप के आगे बाइक खड़ी कर दी और वाहन रुकवाया।

यह भी पढ़ें- देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला

वाहन रुकते ही बदमाशों ने चालक को गाड़ी से खींचकर मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद उसकी जेब से लगभग 11 हजार रुपये निकालकर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी भलुअनी भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।