महानगरों से पहुंचे 1079 प्रवासी
देवरिया में दिल्ली लुधियाना सहित अन्य जगहों से लोगों के आने का क्रम जारी है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 11:04 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:05 AM (IST)
देवरिया: महानगरों से प्रवासियों के आने का क्रम जारी है। मंगलवार को आधा दर्जन श्रमिक स्पेशल ट्रेनें देवरिया पहुंचीं, जिसमें कुल 1079 प्रवासी सवार थे।
लुधियाना से 215, मद्रास से 419, लिगपली से 122, मद्रास से 122, दिल्ली से दो ट्रेनें 121 व 44 प्रवासियों को लेकर आईं। सदर रेलवे स्टेशन पर उनकी थर्मल स्क्रीनिग की गई। इसके बाद उनका श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराया गया। सभी को रोडवेज की बस से घर भेज दिया गया। इस दौरान एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, डीसीआइ राजाराम, स्टेशन अधीक्षक परशुराम त्रिपाठी, आरपीएफ इंस्पेक्टर अभय कुमार राय, उप निरीक्षक अबू फरहान, जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह यादव प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें