नदी में डूबने से बलिया निवासी किशोर की मौत
लार थाना क्षेत्र के ग्राम चुरिया में टेंट लगाने आए बलिया निवासी एक किशोर घाघरा नदी में स्नान करते वक्त शुक्रवार की सुबह डूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। चुरिया निवासी राजेश यादव की बेटी की शुक्रवार को बरात आनी है।
देवरिया : लार थाना क्षेत्र के ग्राम चुरिया में टेंट लगाने आए बलिया निवासी एक किशोर घाघरा नदी में स्नान करते वक्त शुक्रवार की सुबह डूब गया और उसकी मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। चुरिया निवासी राजेश यादव की बेटी की शुक्रवार को बरात आनी है। कार्यक्रम में टेंट व डेकोरेशन के लिए बलिया जनपद के बेल्थरा से सामान आया है। उसमें कार्य करने के लिए बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम अखोप निवासी सलीम 17 पुत्र इश्तियाक आया था। टेंट लगाने के बाद वह नदी में अपने साथी मजदूरों के साथ स्नान करने लगा। स्नान करते वक्त वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके सहयोगी पहले बचाने का प्रयास किए, लेकिन सफल न होने पर शोर करने लगे। आसपास के लोग आए और काफी प्रयास के बाद सलीम को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सलीम इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुका था। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों के साथ पुलिस को दी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप