जवान का शव गांव पहुंचते ही छलक पड़े आंसू
भटनी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में सोमवार की देर शाम आइटीबीपी जवान का शव गांव पहुंचते ही सभी के आंसू छलक पड़े। दरवाजे पर जुटे आप पास के लोग अपनी आखों में आंसू लिए जवान को विदाई देने के लिए जमे रहे।
देवरिया: भटनी थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव में सोमवार की देर शाम आइटीबीपी जवान का शव गांव पहुंचते ही सभी के आंसू छलक पड़े। दरवाजे पर जुटे आप पास के लोग अपनी आखों में आंसू लिए जवान को विदाई देने के लिए जमे रहे।
भटनी के इमिलिया गांव निवासी आइटीबीपी जवान सुधाकर कुमार तिवारी पुत्र अच्युतानंद तिवारी की उड़ीसा के कटक में ड्यूटी के दौरान अचानक तबियत खराब हो गई। साथी जवानों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उनकी मौत हो गई। मौत की जवान के पिता को विभाग द्वारा शनिवार की सुबह फोन पर सूचना दी गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार की देर शाम जब शव पहुंचा तो हर कोई आखो में आंसू लिए सिसक रहे थे। जवान की पत्नी मनीषा तो अचेत अवस्था मे बेसुध पड़ी थी। मां नर्वदा देवी व दोनो बहने अंजू व अनामिका का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। जवान के साथ आए साथी जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद पिता अच्युतानंद तिवारी ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया।