Move to Jagran APP

वाहनों की रफ्तार पर सोमवारीय जाम का ब्रेक

शहर में सोमवार का दिन जाम के नाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक हर जगह जाम का नजारा था। रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक वाहन रेंगते रहे। दो किमी का सफर तय करने में लोगों को 35 से 40 मिनट का समय लगा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Oct 2021 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 04 Oct 2021 11:52 PM (IST)
वाहनों की रफ्तार पर सोमवारीय जाम का ब्रेक
वाहनों की रफ्तार पर सोमवारीय जाम का ब्रेक

देवरिया: शहर में सोमवार का दिन जाम के नाम रहा। सुबह से लेकर शाम तक हर जगह जाम का नजारा था। रुद्रपुर मोड़ से गोरखपुर ओवरब्रिज तक वाहन रेंगते रहे। दो किमी का सफर तय करने में लोगों को 35 से 40 मिनट का समय लगा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम से लोग जहां परेशान रहे, वहीं जाम हटवाने में यातायात पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

loksabha election banner

सुबह नौ बजे से ही शहर में रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड के पुरवा चौराहा तक लोगों को जाम की समस्या से परेशान होना पड़ा। लखीमपुर की घटना के विरोध में सपा व कांग्रेस समेत राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के कारण सोमवारीय जाम को और बढ़ा दिया। सिविल लाइन के अलावा मालवीय रोड, कोतवाली रोड, जलकल रोड, कसया रोड, सब्जी मंडी रोड में पूरा दिन वाहन रेंगते रहे। सिविल लाइन रोड से भटवलिया चौराहा, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक व एसएसबीएल इंटर कालेज के सामने वाहनों को घुमाने के दौरान जाम की समस्या और बढ़ी। जाम के कारण सर्वाधिक परेशानी लोगों को अस्पताल जाने में हुई। प्रत्येक गांव में दस किलोग्राम प्लास्टिक किए जाएंगे एकत्र

जागरण संवाददाता, देवरिया: स्वच्छ भारत-क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत अक्टूबर माह में चल रहे सिगल यूज प्लास्टिक के रोकथाम के प्रति जागरूकता अभियान की रूपरेखा जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने तय कर दी है। नेहरू युवा केंद्र देवरिया को नोडल बनाया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से अक्टूबर माह में न्यूनतम 10 किलोग्राम सिगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पंचायती राज विभाग के समन्वय से पूर्ण किया जाएगा। एक अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य नेहरू युवा के युवा स्वयंसेवक, एनएसएस के स्वयं सेवक तथा एनसीसी कैडेट, युवा कल्याण विभाग द्वारा गठित युवक मंगल दल के सदस्य व्यापक जनजागरूकता का अभियान चलाएंगे। जिससे प्लास्टिक कचरे से वर्तमान एवं भविष्य में होने वाली समस्याओं के प्रति आम जनता का ध्यान आकर्षित किया जा सके। नेहरू युवा विकास केंद्र के जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि सोमवार को धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई का लक्ष्य रखा गया था। इसके तहत सभी विकास खंड के मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों एवं चर्च की साफ-सफाई का कार्य नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवक व युवा मंडलों के सदस्यों द्वारा किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.