राज्य स्तरीय टीम ने किया लार अस्पताल का निरीक्षण
शुक्रवार की रात व शनिवार को राज्यस्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण किया। टीम के मुखिया डा.ए.¨सह के नेतृत्व में आई टीम ने अस्पताल के जेई वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, कूड़ा घर आदि का गहन निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्था देख प्रसन्नता जताई
देवरिया: शुक्रवार की रात व शनिवार को राज्यस्तरीय स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का गहन निरीक्षण किया। टीम के मुखिया डा.ए.¨सह के नेतृत्व में आई टीम ने अस्पताल के जेई वार्ड, लेबर रूम, इमरजेंसी, विभिन्न वार्डों, कूड़ा घर आदि का गहन निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने अस्पताल की व्यवस्था देख प्रसन्नता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण अंचल में यह अस्पताल अद्वितीय है। टीम ने एंबुलेंस सिस्टम पर प्रभावी नजर रखने और समय-समय पर उसकी जांच करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी डा.वीवी ¨सह सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।