सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्र पर कराया बच्चों का तौल
मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने शनिवार को गोद लिए गए बैतालपुर के बकनटा के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बच्चों का अपने सामने अतिकुपोषित बच्चों का तौल कराया। साथ ही निधि देवी नामक गर्भवती महिला की गोदभराई कराई
देवरिया : मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने शनिवार को गोद लिए गए बैतालपुर के बकनटा के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बच्चों का अपने सामने अतिकुपोषित बच्चों का तौल कराया। साथ ही निधि देवी नामक गर्भवती महिला की गोदभराई कराई। साथ ही एएनएम ने सुनीता देवी ने सभी गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
प्राथमिक विद्यालय बनकटा में प्रशिक्षण ले रहे पंकज कुशवाहा से बच्चों को पढ़वाकर शिक्षा की गुणवत्ता की जानकारी ली। विद्यालय में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसमें सुधार करने का निर्देश दिया। अगली बार निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाई गई तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके लिए अध्यापकों को अभिभावकों के साथ बैठक कर उपस्थिति बढ़ाने पर जोर देने का निर्देश दिया। साथ ही अतिकुपोषित बच्चों को समय-समय से वजन कराकर विशेष ध्यान देने का निर्देश कार्यक्रम विभाग को दिया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी दयाराम, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, प्रधान चंदा देवी, मुख्य सेविका आशा शर्मा के अलावा अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।