कुशीनगर के अधिकारियों ने किया जेल का निरीक्षण
कुशीनगर के अधिकारियों शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कैदियों के समय पूर्व रिहाई को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतोष जताया।
देवरिया: कुशीनगर के अधिकारियों शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान 13 कैदियों के समय पूर्व रिहाई को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संतोष जताया।
त्रैमासिक निरीक्षण पर कुशीनगर के जिला जज सैयद वाजिद मियां, डीएम डा.अनिल कुमार ¨सह, पुलिस अधीक्षक अनिल पांडेय, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शालिनी सागर, जिला प्रोवेशन अधिकारियों जेल पहुंचे। अधिकारियों ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। बंदियों को मिलने वाली चिकित्सीय सुविधा, भोजन, वस्त्र, बैरकों का हाल जाना। साथ ही महिला बंदियों की समस्या भी सुनी। निरीक्षण के साथ ही जिला जज ने 13 सजायाफ्ता कैदियों के समय पूर्व रिहाई को लेकर बैठक हुई। इस दौरान जेल अधीक्षक डीके पांडेय, डा.संजय गुप्त, मुकेश कटियार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, देवनाथ यादव, ललिता देवी मौजूद रही।