Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर

सयुस के प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:05 AM (IST)
भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर
भाजपा सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर

देवरिया : समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार में महंगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा ने सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने का कार्य किया है। सरकार का जनता के विकास व उन्नति से कोई वास्ता नहीं है। साथ ही उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बूथों पर जाकर संगठन को मजबूत करें।

loksabha election banner

गिरी रविवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि नौजवान कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। इसके पूर्व सपा के जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव व रणवीर यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। इसके अलावा सोन्हुला रामनगर, तरकुलवा, बंजरिया कचहरी चौराहा व जिला पार्टी कार्यालय पर स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक गजाला लारी, एमएलसी रामअवध यादव, हृदय नारायण जायसवाल, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अवनीश यादव, विजय रावत, अशोक कुशवाहा, मनोज यादव, धर्मवीर गुप्ता, संगम यादव, जयश्री यादव मौजूद रहे। गांवों में जाएं कार्यकर्ता

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविद गिरी ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से कहा कि कार्यकर्ता गांवों में जाकर भाजपा सरकार के झूठ को उजागर करें और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नौजवानों को संगठन से जोड़ें। संगठन के गठन में सक्रिय और जुझारू कार्यकर्ताओं को जगह दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.